फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने शुरू की कुर्की की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में वांछित चल रहे एक-एक लाख रुपये के इनामी दो शूटरों समेत तीन आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने कुर्की की तैयारी शुरू कर दी है। उधर, पुलिस टीमें वांछितों की तलाश में लगी हुई हैं।
विज्ञापन

गांव बनतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान की 26 अगस्त को शामली के मोहल्ला आर्यपुरी नाला पटरी पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 31 अगस्त को दो शूटर मोहित और सुमित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे। अन्य शूटर आर्यन संधू और सत्यम कादयान, हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाला भोलू शाहपुरिया वांछित चल रहे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर रखा है। इस मामले में खाप चौधरियों ने डीएम-एसपी से वार्ता के बाद पांच अक्तूबर तक वांछित आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का समय दिया हुआ है। संतोषजनक कार्रवाई न होने पर खाप चौधरियों ने पंचायत कर आगे की रणनीति तय करने की बात कही थी।
इस मामले में एसपी एनपी सिंह ने बताया कि वांछितों की तलाश में सर्विलांस, एसओजी और क्राइम ब्रांच समेत पांच टीमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दबिश दे रही हैं। उन्होंने बताया कि न्यायालय से अनुमति मिलने पर वांछित आरोपियों की संपत्ति को कुर्क करने कार्रवाई की जाएगी। इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें