शामली। एएसपी ओपी सिंह ने बुधवार को थाना झिंझाना के अलावा ऊन व चौसाना चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं और मालखाने की जानकारी ली। एएसपी ने लंबित विवेचनाओं के जलद निस्तारण के निर्देश दिए। इसके साथ ही थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के साथ पुलिस अपना व्यवहार सरल और मधुर रखे, ताकि वे अपनी समस्याओं को बिना संकोच पुलिस के सामने रख सके। इसके बाद एएसपी ने ऊन और चौसाना पुलिस चौकी का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने वांछितों की गिरफ्तारी करने के भी निर्देश दिए।