फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी 35 लाख की शराब

Sat, 02 Jan 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। बिडौली चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने हरियाणा की ओर लाई जा रही शराब पकड़ी। ट्रक की तलाशी के दौरान 512 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 35 लाख रुपये है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह बिड़ौली चेक पोस्ट पर थाना झिंझाना पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। करनाल की ओर से आ रहे बारदाने से भरे ट्रक को पुलिस ने रोका। तलाशी के दौरान ट्रक में बारदाने के नीचे से अरुणाचल निर्मित चंडीगढ़ मार्का 512 पेटी प्रीमियम विस्की बरामद की। इस दौरान भागने का प्रयास कर रहे दो तस्करों को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि पकड़े गए शराब तस्कर सोनू निवासी पीतम नगर और लवजीत निवासी अशोक नगर करनाल है।

शराब मुजफ्फरनगर ले जा रहे थे। ट्रक और शराब को सीज कर दिया गया है। उधर, शामली कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव लिलौन के जंगल से बाइक सवार युवक को हरियाणा मार्का शराब के साथ पकड़ा। आरोपी युवक सोनू पुत्र जयपाल निवासी पांवटी कलां के कब्जे से 17 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें