फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दंपति के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Thu, 17 Oct 2024 03:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, जलालाबाद। पानीपत निवासी दंपती के अपहरण की सूचना पर बुधवार को पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस पति पत्नी को खोजने के लिए करीब दो घंटे तक हसनपुर लुहारी गांव में धूल फांकती रही। जिस कपड़ा व्यापारी पर अपहरण का आरोप लगाया गया था वह दुकान पर बैठा मिला। बाद में कॉल करने वाले ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। अब पुलिस कॉल करने वाले को तलाश रही है।
विज्ञापन

दरअसल, बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे 100 डायल पर फोन कर किसी ने बताया कि वह पानीपत का रहने वाला है। हसनपुर लुहारी निवासी कपड़े के एक दुकानदार ने अपने परिवार से साथ मिलकर तीन बाद पहले उसका पत्नी के साथ अपहरण कर लिया था। पहले तो वह अपहरण कर उन दोनों को लेकर मुजफ्फरनगर गए। वहां उन्हें दो दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। इसके बाद अब उन्हें हसनपुर लुहारी गांव में बंधक बनाकर रखा गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची। यहां उन्होंने उक्त युवक द्वारा बताए गए सभी स्थानों पर जाकर जांच की, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित युवक जिस परिवार पर अपहरण का आरोप लगा रहा था, उसके यहां पहुंची। लेकिन वहां भी ऐसा कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इस पर पुलिस ने पीड़ित युवक की उस व्यक्ति से भी बात कराई, जिस पर वह अपहरण का आरोप लगा रहा था। यहां पीड़ित युवक उक्त कपड़ा व्यापरी को गालियां देने लगा, लेकिन इसके बाद पुलिस के बार बार पूछने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर पुलिस ने इसे ड्रामा समझा और वापस चली गई। एएसपी संतोष कुमार कहना है कि सर्विलांस के जरिए फोन करने वाले युवक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें