फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चालकों के डीएल के साथ ही चरित्र की भी होगी जांच

Thu, 17 Oct 2024 03:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के सभी स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी विद्यालयों में संचालित सभी प्रकार के वाहनों के चालकों एवं परिचालकों के डीएल के साथ चरित्र की भी जांच होगी। पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलाकर चालकों के चरित्र की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कई अनफिट स्कूली वाहन अभी भी दौड़ रहे हैं। जिनमें 100 से अधिक को परिवहन विभाग ने नोटिस भी जारी किए हैं। एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि शिकायत मिल रही है कि कुछ स्कूल चालकों ने बिना डीएल और चरित्र की जांच किए चालकों को रखा हुआ है। ऐसे चालकों के कारण हादसों का भी खतरा बना रहता है। बताया कि चालकों के डीए के साथ साथ चरित्र की जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा। यदि डीएल किसी के पास नहीं है, उसे स्कूल बसों से हटवाया जाएगा।
12 वाहनों चालान किए
परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर 12 वाहनों के चालान किए गए। एआरटीओ ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें