फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा आज, 10080 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Fri, 30 Aug 2024 02:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन पर बैठे अभ्यर्थी । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में आज से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। जिसकी तैयारी पुलिस प्रशासन ने कर ली है। जनपद में 13 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को कुल 10 हजार 80 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने बताया कि परीक्षा 30 व 31 अगस्त को दो-दो पाली में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 5 हजार 40 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। सभी केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक लेते हुए परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि हर पाली में अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही अंदर भेजा जाएगा।

430 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई
डीआईओएस ने बताया कि हर कमरे में 24 अभ्यर्थी ही परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर लगभग 430 शिक्षक व शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर चार से पांच सहायक शिक्षक रहेंगे। वहीं लगभग 50 शिक्षकों को रिजर्व के रूप में रखा जाएगा। किसी भी डिबार शिक्षक की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। डीआईओएस ने सख्त निर्देश दिए कि किसी की भी ड्यूटी नहीं कटेगी।
विज्ञापन

आधार सत्यापन कराने के लिए 2.30 घंटे पहले पहुंचना होगा

पुलिस भर्ती बोर्ड ने आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों के आधारकार्ड का ब्योरा मांगा था। जिन अभ्यर्थियों ने आधार कार्ड का ब्योरा आवेदन से नहीं हो पा रहा है, उनको परीक्षा केंद्र पर आधार सत्यापन कराने के लिए ढाई घंटे पहले पहुंचना पड़ेगा।

इन केंद्रों पर पहली पाली में ये अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
1-लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज थानाभवन 430
2- वीवी इंटर काॅलेज शामली 600

3-राजकीय पीजी कॉलेज कांधला 384

4-हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली 384
5-आरके पीजी कॉलेज शामली 432
6-श्री चंदन लाल इंटर कॉलेज कांधला 600

7-राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली 480
8-पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना 432

9-बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज शामली 480
10-हिंदू इंटर कॉलेज कांधला 240

11-विजय सिंह पथिक राजकीय पीजी कॉलेज कैराना 240

12-राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला 384
13-राजकीय महामाया पॉलीटेक्निक जसाला 144
नोट: दूसरी पाली में भी इतने ही अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
समय देखने के लिए हर कमरे में लगी दीवार घड़ी
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र के अंदर घड़ी ले जाने की जरूरत नहीं है। समय देखने के लिए सभी अभ्यर्थियों के लिए हर कमरे में इस बार बड़ी दीवार घड़ी लगवाई गई है, जिससे किसी को भी समय देखने में कोई परेशानी नहीं होगी और वह समय को देखते हुए अपना पेपर पूरा कर ले।
बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए रुकने की रहेगी व्यवस्था
यूपी और अन्य प्रदेशों से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए प्रशासन व शहर के पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल व नगर पालिका के चेयरमैन अरविंद संगल ने ठहरने की फ्रीद व्यवस्था कराई है। जिसमें शहर के वीवी कॉलेज रोड, नगर पालिका शामली के भवन, दिल्ली रोड पर राम रहीम विवाह मंडप, बस अड्डे के पास जनता धर्मशाला में ठहर सकते है।
इन पर रहेगा प्रतिबंध
परीक्षा केंद्रों पर कोई भी पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, प्लास्टिक पाउच, इलेक्ट्रॉनिक पेन, मोबाइल, चाबी, ब्लूटूथ डिवाइस, कैमरा, ईयरफोन, माइक्रो फोन, घड़ी, काला चश्मा, पर्स, हैंड बैग, सिगरेट, लाईटर, पैन ड्राइव, पेजर, कैल्कुलेटर, क्रेडिट व डेबिट कार्ड, इरेजर, खुला अथवा पैक किया हुआ खाना भी ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। अभ्यर्थी केवल बॉल पेन, प्रवेश पत्र व आधार कार्ड ही अंदर लेकर जा सकते है।

शामली रेलवे स्टेशन पर बैठे अभ्यर्थी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें