फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की झूठी सूचना देने पर चलान

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन

शामली, कांधला। गांव मतनावली निवासी युवक के द्वारा बाइक लूट की सूचना पुलिस पर पुलिस दौड़ी। जांच में मामला लेन देन का पाए जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मतनावली निवासी अर्जुन मंगलवार शाम किसी कार्य के लिए कस्बे में आया हुआ था। पुलिस के अनुसार अर्जुन ने सूचना दी कि मतनावली से लौटते हुए कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए रुपये और उसकी बाइक लूट ली थी। युवक द्वारा लूट की सूचना दिए जाने पर विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सूचना के बाद वारदात स्थल पर जाकर पीड़ित से पूरी घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस के अनुसार युवक बार बार बयान बदल रहा था। पुलिस ने थोड़ी सख्ती की तो उसने सच्चाई बता दी। अर्जुन ने बताया कि एलम निवासी युवक के साथ उसका रुपयों का लेन देन का विवाद था जिसमें उसके साथ एक बार फिर से मारपीट हो गई और युवक से बदला लेने के लिए पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि युवक का पुलिस ने शांति भंग में चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें