शामली। एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में एक लाख के इनामी अरशद समेत चार बदमाशों के मारे जाने के बाद वांछित मुकीम गिरोह के जुबैर और जब्बार की तलाश में पुलिस ने शामली, मुजफ्फरनगर और कई स्थानों पर दबिश दी मगर सफलता हाथ नही लग सकी। उधर, क्राइम ब्रांच ने टीम के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए।
एक सप्ताह पहले एसटीएफ मेरठ की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में मुकीम गिरोह के एक लाख रुपये के इनामी बदमाश अरशद निवासी बाढ़ी माजरा व उसके तीन साथी मंजीत, मनवीर व सतीश मारे गए थे। मुठभेड़ के दौरान तीन गोली लगने से एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार गंभीर घायल हो गए थे, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। एसटीएफ टीम में शामिल उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार की तरफ से झिंझाना थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।