पुलिस को उपलब्ध कराई फिटनेस मशीन
बाबरी। कस्बा बाबरी निवासी समाजसेवी अनोखेलाल पाल गाजियाबाद में सिक्योरिटी गार्ड कंपनी चलाते हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने थाना बाबरी में जिम के लिए करीब एक लाख रुपये कीमत की फिटनेस मशीन भेंट की है। अनोखेलाल ने कहा कि कोरोना महामारी कोविड-19 के चलते कोरोना वारियर्स के रूप में दिन रात कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों की सेहत का ख्याल रखना भी एक चुनौती बना हुआ है। दिन-रात की भागदौड़ के चलते पुलिसकर्मी अपनी सेहत के लिए समय नहीं निकाल पाते। इसके चलते उन्होंने फिटनेस मशीन उपलब्ध कराई है। इस अवसर पर बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह और पुलिस स्टाफ से समाजसेवी का धन्यवाद किया। अवसर पर बाबरी निवासी सतपाल, जबर सिंह, राजेश पाल, लोकेश, राजबीर आदि मौजूद रहे।