कैराना के मोहल्ला दरबार खुर्द में जिला बदर के मकान पर नोटिस चस्पा करते एसआई।
- फोटो : SHAMLI
जिला बदर के घर पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया
शामली, कैराना। गुंडा एक्ट में निरुद्ध आरोपी को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने जिला बदर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के घर पर जिला बदर का नोटिस चस्पा कर दिया और क्षेत्र में मुनादी कराई।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पिछले साल गांव करीम निवासी निवासी गांव दभेड़ी खुर्द हाल निवासी मोहल्ला दरबार खुर्द के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी। आरोपी अभी भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त चल रहा था। जिस पर जिला मजिस्ट्रेट की अदालत ने आरोपी करीम को जिला बदर कर दिया। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों के अनुपालन में बुधवार को पुलिस ने करीम के मोहल्ला दरबार खुर्द स्थित मकान पर जिला बदर की घोषणा का नोटिस चस्पा कर दिया। इसके अलावा क्षेत्र में मुनादी भी करा दी। संवाद