फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल की चिमनी से निकलने वाली छाई से निजात की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल से निकलने वाली छाई से निजात की मांग
विज्ञापन

शामली। विश्व हिंदू महासंघ के सहारनपुर मंडल प्रभारी पंकज वालिया ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य भिखारी प्रजापति से शामली शुगर मिल की चिमनी से निकलने वाली छाई से जनता को निजात दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में उन्होंने बताया कि शामली शहर के मध्य में सर शादीलाल एंटरप्राइजेज मिल स्थित है। मिल में पेराई सत्र के दौरान शुगर मिल की चिमनियों से काली छाई निकलती है। जो हवा में उड़कर आसपास रहने वाले लोगों के मकानों के अलावा दूर-दराज तक फैल जाती है। जिससे लोगों को कई तरह की बीमारियों से जूझना पड़ता है। दमा के मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानियां उठानी पड़ती है। छतों पर सुखाए गए कपड़ों के अलावा खाने पीने की चीज भी खराब हो जातीं हैं। जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है। प्रशासन की ओर से कई बार मिल को नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन आज तक समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। उन्होंने छाई की समस्या से जनता को निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें