फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले के तीन हजार वाहनों के चालान होंगे समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। परिवहन विभाग के फैसले के बाद जिले के करीब तीन हजार दुपहिया, चार पहिया वाहनों के ई चालान खुद ही समाप्त हो जाएंगे। इसकी तैयारी एआरटीओ ने कर ली है।
विज्ञापन

दरअसल, हाल ही में उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने एक अहम और ऐतिहासिक फैसला लिया है। प्रदेश में 2017 से 2021 तक बने लाखों ई चालान अब कानून के तहत स्वतः समाप्त माने जाएंगे। यानी जिन चालानों पर अदालतों में कार्रवाई लंबित थी या जो समय-सीमा से बाहर हो चुके हैं, वे अब मान्य नहीं रहेंगे।
एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि जिले के विभिन्न स्थानोें पर 2017 से लेकर 2021 तक करीब तीन हजार दुपहिया और चार पहिया वाहनों के चालान हो रखे हैं, जिनमें सबसे अधिक दो हजार ओवरलोड वाहनों के हैं।
विज्ञापन

फैसले के बाद जल्द ही सभी को कैंसिल करा दिया जाएगा। इस निर्णय के बाद अब ये ई चालान खुद ही निरस्त हो जाएंगे। इसके साथ ही एक महीने के भीतर सभी चालानों की स्थिति पोर्टल पर अपडेट कर दी जाएगी। जहां वाहन मालिक चालान का स्टेटस देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें