फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज पर सतर्क रही पुलिस

विज्ञापन
शामली आजाद चौक में तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस सतर्क रही। धर्म स्थलों के आसपास और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस-पीएसी बल तैनात रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस-प्रशासन हर बार चौकसी बरत रहा है। सुबह से ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी अलर्ट रहे। शहर में मुख्य चौराहों और मिश्रित आबादी में पुलिस बल तैनात किया गया था। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सदर संदीप कुमार पुलिस और पीएसी बल के साथ शहर में घूमकर स्थिति पर निगरानी करते रहे। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह और कोतवाल सुभाष सिंह राठौर मिश्रित आबादी वाले इलाकों और धर्म स्थलों पर गश्त करते रहे। अधिकारियों का फोकस आजाद चौक और दिल्ली रोड तिमरसा पर रहा। जनपद में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण अदा हुई और शांति बनी रही। एएसपी ने बताया कि जुमे की नमाज को लेकर ऐहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रहा। जनपद में पूरी तरह शांति का माहौल है।

शामली दिल्ली रोड पर जूमे की नमाज पढते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SHAMLI

शामली दिल्ली रोड पर मस्जिद के पास तैनात पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें