थानाभवन (शामली)। महिला द्वारा पति के चचेरे भाई पर दुष्कर्म का लगाया गया दुष्कर्म का आरोप पुलिस की जांच में फर्जी निकला।
महिला ने पति के चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए न्यायालय में याचिका दायर की थी। न्यायालय के आदेश पर थानाभवन पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस के अनुसार महिला सहारनपुर की रहने वाली है। वर्ष 2013 में उसकी शादी थानाभवन के युवक के साथ हुई थी। पिछले कुछ समय से पति और पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। जिसको लेकर महिला ने पति के चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि जांच में मामला फर्जी निकला। विवाद के कारण महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। संवाद