कैराना (शामली)। एनडीपीएस के मामले में 10 साल की सजा काट रहे हिस्ट्रीशीटर बदमाश फुरकान की पत्नी को पुलिस ने 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया।
शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला आर्यपुरी स्थित बिजली घर के सामने से स्मैक तस्करी कर रही रेशमा पत्नी फुरकान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक का पैकेट व स्मैक बेचकर इकट्ठा की गई 21 हजार 220 रुपये की नगदी भी बरामद की। गिरफ्तार महिला तस्कर रेशमा हिस्ट्रीशीटर बदमाश फुरकान की पत्नी है। कोतवाली प्रभारी विरेंद्र कसाना ने बताया कि महिला तस्कर को अवैध स्मैक व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसका चालान कर दिया हैं।
एनडीपीएस में फुरकान को हो चुकी 10 साल की सजा
कैराना। कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर बदमाश फुरकान को करीब 1 साल पहले एनडीपीएस के मामले में कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई थी। तब से वह आंबेडकर नगर की जेल में बंद हैं।