शामली। मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले से होकर बड़ी संख्या में कांवड़िये हरियाणा, राजस्थान व मध्यप्रदेश के लिए जाते हैं।
खुफिया एजेंसियों को आतंकी हमले से जुड़े इनपुट मिलने के बाद मुजफ्फरनगर जिले में एटीएस ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा की कमान संभाल ली है। मुजफ्फरनगर से सटा होने के कारण शामली जिले में भी पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है। अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह का कहना है कि शामली जिले में खुफिया एजेंसियों को आतंकी हमले से जुड़ा किसी तरह का इनपुट नहीं मिला है। पुलिस के अलावा एटीएस और एसटीएफ अपने स्तर से कांवड़ यात्रा की निगरानी कर रही है। हालांकि यहां पर एटीएस के कमांडो नहीं आए है।