फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अगरतला के एसपी के माता-पिता भी लाए कांवड़

Mon, 29 Jul 2024 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
पानीपत खटीमा हाईवे से गुजरते एसपी के माता- पिता
विज्ञापन
शामली। शामली में गोमुख और हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर सैंकड़ों किलोमीटर का लंबा सफर करने वाले कांवड़ियों की आस्था यूं ही भगवान भोलेनाथ पर नहीं टिकी हुई है। रविवार को हरियाणा से एसपी बनकर अगरतला में तैनात ऋषभ के माता-पिता कांवड़ लेकर शामली पहुंचे।
विज्ञापन

हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पत्नी के साथ लौट रहे चरखी दादरी हरियाणा के कांवड़िया भूपेश शर्मा ने बताया कि भगवान शिव की कृपा से उनका बेटा एसपी बन गया है। शामली पहुंचे भूपेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने भोलेनाथ से पहली मन्नत बेटे को यूपीएसई परीक्षा में सफलता के लिए मांगी थी। उनके बेटे ऋषभ शर्मा ने वर्ष 2021 में 454 रैंक से यूपीएसई का रिजल्ट पास किया था। जो फिलहाल अगरतला में एसपी के पद पर तैनात है। उनकी तैयारी है कि उनका बेटा भी अगले वर्ष कांवड़ यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें