फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा बेचने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचा बेचने वाले की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

कांधला। कस्बे से फल व्यापारी के अपहरण के मामले में पुलिस आरोपियों को तमंचा देने वाले की तलाश में जुटी हुई है।
कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान निवासी फल व्यापारी वाजिद का अपहरण कर हरियाणा सोनीपत में ले गए थे। सूचना के बाद पुलिस व्यापारी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस के दबाव के चलते बदमाशों ने कुछ समय बाद व्यापारी के साथ मारपीट करते हुए उसे छोड़ दिया था। उसके बाद पुलिस ने वारदात में खुलासा करते हुए मुजम्मिल निवासी कांधला, संदीप निवासी आजादनगर जिला पानीपत, राजबीर उर्फ बीरा व शमशाद निवासी गांव नारायणा थाना समालखा का चालान कर दिया था। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, तीन अवैध चाकू, घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त तमंचा बदमाशों के क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से खरीदा है। युवक फरार चल रहा है। पुलिस टीम लगातार युवक की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें