बच्चों से काम कराने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई
शामली। दुकानों पर कराए जा रहे बाल श्रम पर रोक लगाने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा बाल श्रम चिह्नांकन सप्ताह अभियान 25 मार्च चलाया जाएगा। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से शहर में कई दुकानों पर पहुंचकर बाल श्रम कराने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए दोबारा बच्चों से काम कराए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
मंगलवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी मधुप्रभा, महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रुप से शहर के हनुमान रोड, अग्रसेन पार्क, धीमानपुरा आदि पर कई दुकानदारों पर छापा मारा। वहां बच्चों से काम कराए जाने पर दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाई। उन्हें नोटिस जारी करते हुए दोबारा बच्चों से काम कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।