फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अब्दुल मजीद को साथ लेकर मकान खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अब्दुल मजीद को साथ लेकर मकान खंगाला
विज्ञापन

जलालाबाद (शामली)। रिमांड पर लिए गए रोहिंग्या अब्दुल मजीद को लेकर पुलिस कस्बे की खुशनुमा कालोनी स्थित उसके मकान पर पहुंची। पुलिस ने मकान को खंगाला और वहां से दस्तावेज और सामान को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

जलालाबाद में पकड़े गए अवैध रूप से रह रहे म्यांमार निवासी अब्दुल मजीद से रिमांड पर लेकर पुलिस और खुफिया टीम पूछताछ कर रही है। बुधवार की शाम थानाध्यक्ष संदीप बालियान, चौकी प्रभारी पवन सैनी पुलिस बल और खुफिया टीम के साथ अब्दुल मजीद को लेकर जलालाबाद में दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित खुशनुमा कालोनी पहुंचे। पुलिस उस मकान पर पहुंची जहां अब्दुल मजीद कई साल से रह रहा है। पुलिस ने मकान को खुलवाया और घर की एक-एक चीज को खंगाला। बताया गया है कि पुलिस ने मकान से दस्तावेज और कुछ सामान बरामद कर कब्जे में लिया है। पुलिस को वहां से क्या मिला, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि पुलिस की गोपनीय जांच में कई महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई, जिसका खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद कर सकती है। खुशनुमा कालोनी में जिस समय पुलिस मकान में छानबीन कर रही थी, उस समय कालोनी के लोग घर से बाहर नहीं निकले। पुलिस टीम करीब एक घंटे तक मकान पर रहकर छानबीन करती रही। माना जा रहा है कि अब्दुल मजीद को लेकर पुलिस रात में अन्य स्थानों पर जा सकती है। उधर, एसपी अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शामली पहुंचकर रिमांड पर चल रहे म्यांमार के युवकों से पूछताछ की। साथ ही पुलिस ने युवकों से प्राप्त नंबरों को भी दिल्ली पुलिस की टीम अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें