फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शव मिलने के बाद सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन से रजबहे में पड़े बोरे को कुत्तों ने नोंचा तो घटना का पता चला
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

थानाभवन (शामली)। महिला का शव मिलने की सूचना के बाद चरथावल और थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे तक दोनों थानों की पुलिस यही माथापच्ची करती रही कि यह घटना स्थल चरथावल थाना क्षेत्र का है या थानाभवन का है। बाद में ग्रामीणों की मदद से पता चला कि यह क्षेत्र थानाभवन क्षेत्र में आता है, जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।

स्थानीय लोगों के अनुसार दो दिन से रजबहे में पड़ा था। लेकिन किसी को इसका अंदाजा नहीं था कि उसमें महिला की लाश हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक माह से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बनने के कारण रजबहे में पानी नहीं आया है। जिससे यह साफ है कि महिला की हत्या कर उसके शव को बोरे में बांधकर यहां फेंका गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जब लाश की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि महिला के माथे पर चोट के निशान हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह निशान हत्या के वक्त महिला के माथे पर आए हैं या फिर उससे पुराने हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन








वर्जन............



इस्माइलपुर जंगल के पास रजवाहे में एक महिला का शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया व आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है। शिनाख्त होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। -अभिषेक झा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें