फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने रात में किया बलवा ड्रिल का रिहर्सल

विज्ञापन
कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज में रात्रि में बलवा ड्रिल का अभ्यास करती पुलिस - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। ईद उल अजहा त्योहार व कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिसकर्मियों ने रात में बलवा ड्रिल का अभ्यास किया। इस दौरान दंगाइयों से निपटने के पुलिस को गुर सिखाए गए।
शुक्रवार देर रात करीब ग्यारह बजे एसएसपी अभिषेक के निर्देश पर कैराना नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में एएसपी ओपी सिंह व सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना के नेतृत्व में कैराना सर्किल के थाना कैराना, कांधला व झिंझाना की पुलिस फोर्स को बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इस दौरान आरआई की ओर से दंगाइयों से निपटने को पुलिसकर्मियों को अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान दूसरी तरफ बलवाइयों के रूप में हंगामा व नारेबाजी कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया। लगातार पत्थरबाजी करने पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर लाठीचार्ज किया गया, लेकिन बलवाई लगातार पुलिस पर पत्थरबाजी करने से बाज नहीं आए। इसके बाद पुलिस की तरफ से वाटर कैनन, डाई मार्कर, रबर बुलेट फायर व हवाई फायर किए गए। इसके बाद दंगाइयों को तितर-बितर कर स्थिति को नियंत्रण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात कॉलेज में पुलिस द्वारा किए गए दंगा नियंत्रण अभ्यास के दौरान पुलिस की तरफ से की गई हवाई फायरिंग से आसपास के लोग एक बार सहम गए थे। सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द के साथ सकुशल संपन्न कराना पुलिस प्रशासन का पहला कर्तव्य है। इसके मद्देनजर पुलिस फोर्स को आपातकालीन स्थिति में दंगाइयों से निपटने का अभ्यास कराया गया। पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी के दौरान दंगा उपकरणों के साथ तैनात रहने तथा नियमानुसार दंगाइयों को काबू करने का अभ्यास कराया गया है। इस दौरान कैराना सर्किल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षक व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें