फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस ने गाजियाबाद, देहरादून के प्रॉपर्टी डीलर हिरासत में लिए

Wed, 04 Sep 2024 02:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के कैराना रोड निवासी होटल मालिक हिस्ट्रीशीटर गुड्डन कांबोज हत्याकांड में पुलिस ने गाजियाबाद, देहरादून के प्रॉपर्टी डीलर हिरासत में लिए है। अब पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। आज या कल पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है। हत्याकांड में नजदीकियों को शामिल माना जा रहा है।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर होटल मालिक गुड्डन कांबोज की रविवार सुबह पूर्वी यमुना नहर पर टहलने के दौरान गोली बरसाकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी आस्था की तरफ से अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एसपी का कहना है कि कई प्रॉपर्टी डीलरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। नजदीकियों पर ही हत्या के शक की सुई घूम रही है। अब इसमें अहम सुराग हाथ लगे हैं। आज या कल में मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

50 नंबर रडार पर

पुलिस मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। हत्या से दस दिन पहले तक गुड्डन के मोबाइल पर बात करने वाले 50 से अधिक लोग पुलिस के रडार पर हैं। दिन में कई बार कॉल वाले कई लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी हत्यारों तक पहुंचने का आधार बन रही है।
विज्ञापन




एक शार्प शूटर भी हिरासत में

पुलिस का कहना है कि गुड्डन हत्याकांड को शार्प शूटरों से ही अंजाम दिलाया गया है। एक हरियाणा के शार्प शूटर को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि कई दिन से रेकी करने के बाद ही वारदात को अंजाम दिया गया।

सोशल मीडिया पर भी खुलासे की मांग कर रहे लोग
गुड्डन हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग शहर के लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर भी कर रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए कहा कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा होना चाहिए। पंकज ने कहा कि कानून व्यवस्था सही रखने के लिए जल्द से जल्द खुलासा जरूरी है।

परिजनों ने कुछ भी बताने से किया इनकार

संवाददाता ने गुड्डन के परिजनों से बात करने का प्रयास किया। परिवार की महिलाओं ने कहा कि वह कुछ भी बताने की हालत में नहीं है। उन्हें उनके हाल पर ही छोड़ दिया जाए। कहा कि बस हत्यारे गिरफ्तार हो जाए। पूर्व में किसी ने धमकी दी थी या नहीं, इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।



राजस्थान से लेकर गाजियाबाद के लोगों से खनन, प्रॉपर्टी में थी गुड्डन की साझेदारी

शामली। पुलिस के अनुसार मन्ना माजरा में 50 तो झिंझाना रोड पर गुड्डन की 70 बीघा जमीन है। इसके अलावा गाजियाबाद के किसी व्यापारी के साथ राजस्थान में भी पत्थरों के खनन में साझेदारी थी। पुलिस साझेदारों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रॉपर्टी का ब्योरा भी खुलासे में अहम भूमिका निभाएगा।

बागपत, मुजफ्फरनगर, हरियाणा पुलिस से भी मांगा सहयोग
हत्याकांड के खुलासे को शामली पुलिस ने बागपत, मुजफ्फरनगर, हरियाणा के करनाल, सोनीपत की पुलिस से भी सहयोग मांगा है। शार्प शूटर और इनामी बदमाशों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें