फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एक अक्तूबर से छह केंद्रों पर होगी धान की खरीद

Wed, 04 Sep 2024 02:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। इस साल धान की खरीद एक अक्तूबर से शुरू होगी। कॉमन धान 2300 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड वन धान 2320 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद की जाएगी। धान खरीद केंद्र के लिए जिले में छह खरीद केंद्र स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले के कैराना, ऊन, थानाभवन, शामली क्षेत्र में धान की खेती होती है। इस बार 20 हजार 811 हेक्टेयर में धान की फसल बोई गई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि खाद्य विभाग के ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। धान खरीद हेतु जिलाधिकारी के द्वारा छह क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। जिनमें पीसीएफ का महावतपुर, गंगेरू एवं ऊन, खाद्य विभाग के थानाभवन मंडी समिति एवं कैराना के आर्यपुरी, भारतीय खाद्य निगम का शामली मंडी 01 क्रय केंद्र स्थापित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें