पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर काटे चालान
शामली, कांधला। एसपी के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने कस्बे के मयूर तिराहे और दिल्ली बस स्टैंड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने पुलिस टीम के एसआई के साथ कस्बे के मयूर तिराहे सहित दिल्ली बस स्टैंड पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों सहित बिना मास्क के घूमने वाले व्यक्तियों के चालान काटे। दोबारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने व बिना मास्क के घूमते मिलने पर सख्त कार्रवाई की की चेतावनी दी।