फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी के रुपये मांगने पर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमेटी के रुपये मांगने पर युवक को पीटा
विज्ञापन

शामली, कैराना। कमेटी के रुपये मांगने पर एक व्यक्ति ने कमेटी संचालक महिला और उसके बेटों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
सोमवार को मोहल्ला खेलकला निवासी हारून ने तहरीर देकर बताया कि उसने मोहल्ले की ही एक महिला के पास कमेटी डाल रखी थी। पिछले दिनों उसकी एक लाख 20 हजार रुपये की कमेटी निकल गई थी, लेकिन कुछ दिन पूर्व महिला ने कहा कि उसे अपना मकान बनाना है। उसको दो-तीन माह बाद वह कमेटी की रकम लौटा देगी। आरोप है कि चार माह बीत जाने के बाद भी कमेटी संचालक महिला ने रुपये नहीं दिए। सोमवार दोपहर वह अपने रुपये मांगने के लिए महिला के घर पर गया। तभी महिला व उसके तीन बेटों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया। उसकी चीखपुकार सुनकर उसकी पुत्रवधू व एक लड़की मौके पर आ गई। आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिसमें वह भी घायल हो गईं। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है। वहीं, कस्बे में झगड़ा करने पर पुलिस ने नंदकिशोर, आनंद व प्रवीण निवासी आल दरम्यान को गिरफ्तार करके शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें