फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस ने दो हत्यारोपियों को पकड़ा, गर्भवती थी किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, चौसाना। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की छेड़छाड़ और दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। मृतका के परिवार में कोहराम मचा है। गमगीन माहौल में शनिवार की शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया था।
विज्ञापन


शनिवार की देर शाम को दुष्कर्म की पीड़िता किशोरी का शव गांव में पहुंचा और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव यात्रा के बाद श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मुकदमे में नामजद आरोपी आकाश को गाड़ी वाला चौराहा झिंझाना से गिरफ्तार कर लिया वहीं दूसरे आरोपी नाबालिग को बिडौली चौराहे से पकड़ा गया। नाबालिग आरोपी काे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, गर्भवती थी किशोरी

एसपी अभिषेक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि किशोरी गर्भवती थी। जिसके बिसरे को अग्रिम जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन




यह थी पूरी घटना

शुक्रवार को चौसाना के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। जिसके बाद गंभीर हालत में युवक किशोरी को करनाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में पीएसी की तैनाती की गई थी। मृतका के पिता ने तहरीर देकर आरोपियों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें