फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ई रिक्शा चालक के हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी ई रिक्शा चालक संदीप कर्णवाल की हत्या में पुलिस ने अहम सुराग मिलने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो गई है। उनकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

ई रिक्शा चालक संदीप कर्णवाल का शव शुक्रवार सुबह मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत से आगे गांव बहावड़ी जाने वाले रास्ते पर मिला था। उसकी कमीज से गला घोंटकर हत्या की गई थी। मृतक की पत्नी ममता की तरफ से शहर कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने बताया था कि ई रिक्शा चालक बृहस्पतिवार की दोपहर को ई रिक्शा लेकर घर से गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा था। उसकी ई रिक्शा व मोबाइल फोन नहीं मिल पाया है।
पुलिस टीमें शामली के अलावा आसपास के जिलों में दबिश दे रही है। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि ई रिक्शा चालक की हत्या करने वाले आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों ने उनके घर पर दबिश दी, लेकिन वे घर पर नहीं मिले। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें