फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट

Wed, 21 Jan 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले को तीन जोन और 11 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस और पीएसी बल के साथ ही खुफिया विभाग की टीमों को भी सतर्क किया गया है। अंतरराज्यीय सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शहर के प्रमुख चौराहों और मिश्रित आबादी में पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस तक पुलिस रेलवे स्टेशनों से लेकर बस स्टैंड पर अलर्ट रहेगी। रेलवे स्टेशन, होटल, धर्म स्थलों और बस स्टैंड आदि पर चेकिंग की जा ही है। हरियाणा की सीमा पर कैराना और बिडौली में वाहनों की चेकिंग की जा रही है। छह क्यूआरटी बनाई गईं हैं।
विज्ञापन

एसपी ने की पैदल गश्त, सुरक्षा का दिया आश्वासन

कैराना। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने कस्बा कैराना में पैदल गश्त की। पैदल गश्त के दौरान मुख्य बाजार क्षेत्र में दुकानदारों, व्यापारियों और नागरिकों से संवाद स्थापित किया। पुलिस ने उनकी सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं और फीडबैक सुना और आश्वस्त किया कि पुलिस हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है। इस दौरान चौकी इमामगेट का निरीक्षण भी किया गया, जहां पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अपराध नियंत्रण और जनसंपर्क को मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें