फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा

Wed, 01 May 2019 11:19 PM IST
NAVEEN GUPTA अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file photo - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने  कलक्ट्रेट में एडीएम आनंद शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गुजरात में अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी की ओर से किसानों पर एक खास किस्म का आलू उगाने पर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को भाकियू सहारनपुर मंडल के अध्यक्ष ओमपाल सिंह मलिक के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर एडीएम शामली आनंद शुक्ला से मिलकर प्रधानमंत्री के नाम  मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपकर अवगत कि गुजरात में बहुराष्ट्रीय कंपनी ने छह किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। किसानों ने इसका विरोध किया है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन ने केंद्र सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है,  ताकि कोई भी निजी कंपनी बिना किसान और स्थानीय जिला कृषि कार्यालय की अनुमति के बिना उसके खेत में प्रवेश न कर सके। इस अवसर पर मास्टर जाहिद, कुलदीप पंवार, ओमपाल मलिक, मैनपाल चौहान, देवराज पहलवान, गुड्डू, इमरन चौहान, जावेद तोमर, भंवर प्रधान, जितेंद्र निर्वाल, नदीम अहमद, सुरेशचंद, शहजाद लुहारी, प्रदीप त्यागी, रजनीश कुमार, पुष्पेन्द्र डायरेक्टर, दीपक शर्मा, आमिर अली, नसीम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें