फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 लोग अपात्र मिले, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जांच के दौरान लेखपाल ने 26 लोगों को अपात्र मानते हुए उनके मकान को निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 500 से अधिक लोगों का नाम पात्र गृहस्थी की सूची में शामिल है। इसकी जांच कांधला लेखपाल लवकेश कुमार के पास आई हुई थी। जांच के दौरान लेखपाल ने जहां एक आवेदक को मृतक पाया। वही तीन ऐसे लोगों ने आवेदन किया हुआ था, जिनके पास घर बनाने के लिए जगह नहीं थी। तीन लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाने को मना कर दिया। इसके अलावा 16 आवेदक ऐसे पाए गए हैं, जिनके पास पहले से ही पक्के मकान बने हुए थे। लेखपाल लवकेश के अनुसार ऐसे 26 लोगों को चिह्नित किया गया है जो अपात्र है, जिनकी सूची तैयार कर संबंधित अधिकारी को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें