फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने पूरा नहीं किया किसानों से कोई वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव घसौली में हरिजन चौपाल पर रालोद कार्यकर्ताओं ने बहुजन उदय अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रालोद नेता डॉ. विक्रांत जावला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हैं, लेकिन पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान, नौजवान, मजदूर व व्यापारी से किया एक भी वादा उन्होंने पूरा नहीं किया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तिरसपाल मलिक ने कहा कि लोकदल में जो लोग संगठन में हिस्सेदारी करेंगे, उन्हीं को सत्ता में भागीदारी दी जाएगी। जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार ने कहा इस बार 2022 में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना है। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष सतबीर पंवार, विजेंद्र प्रधान, ने भी विचार रखे। अध्यक्षता वकील चंद और संचालन प्रवीण घसौली ने किया। किरता सिंह, रामधन कश्यप, राजीव हरिजन, विनोद, रसीदुद्दीन, डॉक्टर मदन कश्यप, डॉक्टर सुभाष कश्यप, नरेश स्वामी, पुष्पेंद्र मान ,आरिफ, अली खान, शाहरुख खान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें