फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134 व्यक्तियों की आंखों की जांच, 40 मरीजों का आपरेशन-

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लायंस क्लब के 14वें निशुल्क आई कैंप में 134 व्यक्तियों की आंखों की जांच की गई। लायंस भवन कमला कालोनी में आयोजित शिविर में मोतियाबिंद की शिकायत वाले 40 मरीज चिन्ह्ति किए गए। उन्हें बस से लायंस आई हास्पिटल गाजियाबाद आपरेशन के लिए भेजा गया। 77 मरीजों की बीपी और 64 लोगों की शुगर की जांच भी की गई। मरीजों को नि:शुल्क परामर्श भी डॉक्टर सुशील कुमार संगल ने दिया। कोरोनारोधी वैक्सीन लगवा चुके मरीजों को ही आपरेशन हेतु भेजा गया है। कैंप को सफल बनाने में आई कमेटी के को-चेयरपर्सन डॉ. अशोक सिंघल, नवीन अग्रवाल, राकेश कच्छल, ऊषा गर्ग, संतोष तायल, डॉ. मोहन लाल गुप्ता, सचिव मुकेश कुमार गर्ग और खुशीराम, रामफल, रणधीर सिंह, अंशुल भारद्वाज, लायन क्लब सहायक कमल जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें