फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसें तो खूब, मगर आने जाने का कोई समय नहीं

विज्ञापन
शामली प्राइवेट बास पर यात्रा करते यात्री - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। दीपावली की छुट्टियां पड़ते ही लोग दूर दराज अपने घरों को जाने शुरू हो गए हैं। दोपहर बाद बसों में आपाधापी मचनी शुरू हो गई थी, लेकिन कुछ रूट पर बसों का टोटा रहा। आने जाने का भी कोई टाइम नहीं था, लिहाजा यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार से सरकारी कार्यालयों में भी अवकाश हो गया था। दोपहर बाद कर्मचारी भी अपने घरों को जाने शुरू हो गए थे। लिहाजा बस अड्डों पर दोपहर बाद भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी, हालांकि रोडवेज ने जिले में आठ डिपो की 137 बसें विभिन्न मार्गों पर चल रही हैं, लेकिन यात्रियों की भीड़ के आगे इनकी व्यवस्था भी चरमरा गई। रही सही कसर मेरठ-करनाल मार्ग पर रुक रुक कर लग रहे जाम ने पूरी कर दी। दोपहर करीब एक बजे के बाद समस्या बढ़नी शुरू हुई। दोपहर एक बजे शामली डिपो बस स्टैंड पर बागपत, लोनी और दिल्ली जाने वाली कई सवारियों खड़ी थीं, लेकिन बस नहीं थी।
बागपत के सचिन कुमार, खेकड़ा निवासी राजवीर सिंह ने बताया कि वे करीब 40 मिनट से यहां खड़े है लेकिन रोडवेज बस नहीं आई है। यात्रियों का कहना था कि बस स्टैंड पर रोडवेज बसों के आने जाने का कोई समय नहीं है। कहने को दिल्ली तक एसी बस सुविधा भी है लेकिन उसका भी कोई समय निर्धारित नहीं है। प्रदीप कुमार ने बताया कि बड़ौत डिपो की अधिकांश बसें केवल बड़ौत तक ही चलती हैं। दिल्ली तक अधिकतर सहारनपुर डिपो की बसें जाती हैं लेकिन इनका भी कोई समय तय नहीं है।
विज्ञापन

रोडवेज के टोटे में प्राईवेट की मौज
शनिवार दोपहर करीब सवा बजे बस स्टैंड पर केवल बड़ौत तक की रोडवेज बसें उपलब्ध थीं। बागपत और दिल्ली तक जाने वाली बस नहीं थी, इसका फायदा प्राइवेट बसों ने खूब उठाया। बस स्टैंड के बाहर खड़ी मिनी बस खचाखच भरी थीं। रोडवेज ना आने पर लोग मजबूरन मिनी बस में ही जा रहे थे। हालांकि अधिक भीड़ से बचने को लोग रोडवेज बसों का इंतजार कर रहे थे।
जिले में किस डिपो की कितनी बसों का संचालन
शामली 22
खतौली 20
मेरठ 20
सहारनपुर 25
बड़ौत 40
मुजफ्फरनगर 10
लोनी 4
जलालाबाद 20
ट्रेनों में शाम केे भीड़ बढ़नी शुरू हुई
ट्रेनों में भी शाम के समय भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी। सहारनपुर और दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों में अच्छी खासी भीड़ आ रही थी। रविवार को भी भीड़ रहने की संभावना है।
शनिवार को मेरठ-करनाल हाईवे पर कई बार जाम लग रहा था। इस वजह से गाड़ियां जाम में फंसने की वजह से लेट हो रही थीं। उधर बागपत जनपद के सरुरपुर कला में गुफा मंदिर पर मेले की वजह से डायवर्जन की वजह से भी कुछ परेशानी रही। वैसे दिल्ली तक की बसें काफी चलीं। - राजेंद्र चौहान, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें