फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल संगम के लिए पंजीकरण कराएं खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल संगम के लिए पंजीकरण कराएं खिलाड़ी
विज्ञापन

शामली। गाजियाबाद में होने वाले खेल संगम की तैयारियों के मद्देनजर शामली राइफल क्लब में क्रीड़ा भारती की बैठक हुई। जिसमें क्रीड़ा भारती मेरठ प्रांत की ओर से गाजियाबाद में आयोजित होने वाले तीसरे खेल संगम में अंडर 19 एवं अंडर 15 वर्ग में कबड्डी, कुश्ती, शूटिंग, एथलेटिक्स, खो खो, वॉलीबाल, रस्साकसी, तीरंदाजी आदि खेलों में जिले से ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी भेजने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्रीड़ा भारती के जिला संरक्षक ब्रिजेश कुमार वशिष्ठ और भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी ने 11 से 13 अप्रैल को गाजियाबाद में आयोजित होने वाले खेल संगम में की जानकारी दी। जिले में पंजीकरण कराने के लिए तपन मलिक को प्रमुख नियुक्त किया गया। बैठक में राज्यपाल पुरस्कृत अध्यापिका सुवासिनी चौहान, लायंस क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर अरविंद संगल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय संगल, शामली राइफल क्लब के जिला संयोजक मुकेश चौधरी, मंत्री तपन मलिक, डॉ. अनुज पंवार, मोनू रघुवंशी, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, प्रधानाचार्य सुधीर राणा, विकेंद्र निर्वाल, रजत निर्वाल, संगीता चौहान, हिमांशु मलिक, अक्षय कुमार, संजय यादव, गौरव श्योराण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें