फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी परिसर में पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए गए पौधे

विज्ञापन
शामली एनसीसी कार्यालय पर पौधारोपण करते आर्मी के जवान - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एनसीसी परिसर में पौधारोपण किया गया। उधर, आरके इंटर कालेज शामली में एनसीसी कैडेट ने पौधारोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शनिवार को कमान अधिकारी कर्नल आरके अनुज के निर्देशन में 85 यूपी बटालियन एनसीसी शामली परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। कर्नल आरके अनुज ने बताया कि वृक्ष धरा का आभूषण होता है और हम प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से वृक्षों पर ही निर्भर है। वृक्ष जहां एक और हमारे वातावरण को शुद्ध बनाते हैं वहीँ दूसरी और पर्यावरण संतुलन का भी कार्य करते हैं। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार, सूबेदार सुनील कुमार, हवलदार अजय कुमार, डिंपल कुमार, हवलदार रवि कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, आरके इंटर कालेज शामली में 85 बटालियन में एनसीसी कैडेट्स ने प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान चलाया। लीची, लोकाट, आडू, कटहल, अमरूद आदि फलदार पौधे लगाए। इस दौरान प्रत्येक कैडेट ने पौधों की सुरक्षा ओर पालन पोषण के लिए एक-एक पौधे को गोद लिया। इस अवसर पर श्रवण कुमार, सुधीर निर्वाल, अभिनव खाटियान, लक्ष्य बालियान, नमन सैनी, परीक्षित राठी, विक्रांत, प्रियांशु, धीरज, आसिफ, अंकुश, आर्यन और अभिनव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें