फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर पौधरोपण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर में इफको, शामली के संयुक्त तत्वावधान में पोषण वाटिका महाअभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में पौधरोपण किया गया और महिलाओं को पौध वितरित की गईं। इस मौके पर कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। अतिथि बनत चेयरमैन राजीव कुमार मौजूूद रहे। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने इस प्रशिक्षण में हिस्सा लेने वाले 100 कृषक व 60 कृषक महिलाओं व कन्याओं को अवगत कराया। कृषि विज्ञान केद्र के वैज्ञानिक डा. ओंकार सिंह ने पोषण वाटिका बनाने की विधि व पौधा रोपण करते समय सावधानी के बारे में बताया। डॉ. विकास मलिक ने कार्यक्रम का संचालन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें