फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: कार सवार युवकों पर तानी पिस्टल, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 13 Feb 2024 06:37 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली में बाइक सवार युवक ने कार सवार युवकों पर पिस्टल तान दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
बाइक सवार युवक ने कार सवारों पर पिस्टल तानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में शहर कोतवाली क्षेत्र में एमएसके मार्ग पर सोमवार रात को बाइक सवार युवक ने कार सवार व्यक्ति पर पिस्टल तानकर डराने व धमकाने की कोशिश की। बताया गया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी होने पर युवक ने पिस्टल तान दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू की। युवक के पिस्टल तानने का वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। एसपी ने कोतवाली प्रभारी को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


सोमवार रात को एमएसके मार्ग पर एक युवक बाइक से जा रहा था। उसी दौरान वहां से जा रही कार सवार लोगों से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। इस दौरान युवक ने कार सवार लोगों पर पिस्टल तानकर डराने व धमकाने की कोशिश की। यह घटना वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना का वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फोटो वायरल होने पर पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें: Gram Parikrma Yatra: मुजफ्फरनगर में मंच से बोले CM योगी-पहले प्रदेश में होते थे दंगे, अब दंगामुक्त माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिषेक ने बताया कि बाइक सवार युवक का कार की तरफ पिस्टल तानने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला जानकारी में आया है। आरोपी युवक व बाइक की पहचान कर ली है। शहर कोतवाली प्रभारी को आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही अगर पिस्टल लाइसेंसी है तो उसके निरस्तीकरण की संस्तुति कर रिपोर्ट भेजी जाएगी। 

यह भी पढ़ें: UP: चौधरी जयंत ने NDA में शामिल होने का किया एलान, पश्चिमी यूपी में बदलेंगे चुनावी समीकरण

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। वायरल फोटो के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें