फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए कॉलेजों का हुआ भौतिक सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए कॉलेजों का हुआ भौतिक सत्यापन
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया के तहत जिले के सभी 107 माध्यमिक विद्यालयों का भौतिक सत्यापन का कार्य पूरा हो गया है। सत्यापन रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी गई है। अब वहां से केंद्रों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की 2023 में होने वाली परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 13849 और इंटर में 10827 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया गया है। परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण के लिए जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्त विहीन 107 माध्यमिक विद्यालयों का भौतिक सत्यापन किया गया। इसके लिए तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम बनाई गई थी। टीम में एसडीएम के अलावा तहसीलदार, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता और राजकीय कॉलेज के प्रधानाचार्य को शामिल किया गया था। कॉलेजों में सत्यापन के दौरान बोर्ड परीक्षा के लिए जरूरी संसाधन व सुविधाएं देखी गईं। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि सभी कॉलेजों का भौतिक सत्यापन का कार्य पूरा हो गया है। सत्यापन रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी गई है। बोर्ड से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें