फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भारत केसरी पहलवान नासिर ने कर्मा को किया चित

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत केसरी नासिर ने कर्मा को किया चित
विज्ञापन

शामली, कैराना। दंगल के दूसरे दिन दिल्ली के मेवात निवासी पहलवान एवं भारत केसरी विजेता नासिर कुरैशी व पंजाब निवासी कर्मा पहलवान के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। नासिर कुरैशी ने अपने दांव पेंच दिखाते हुए कर्मा पहलवान को चित कर दिया। पहलवान के जीतने के बाद समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया। अखाड़ा कमेटी की ओर से उन्हें बुलेट मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया गया।
बुधवार को नगर के मायापुर रोड पर पहलवान सूफियान और नसीम द्वारा आयोजित दो दिवसीय दंगल का समापन किया गया। दंगल के दूसरे दिन दिल्ली के मेवात निवासी हनुमान अखाड़ा के पहलवान एवं भारत केसरी नासिर कुरैशी व पंजाब के पहलवान कर्मा के बीच 30 मिनट की कुश्ती खलीफा हाजी अय्यूब ने शुरू कराई। इस दौरान अपने दांवपेंच के लिए प्रसिद्ध नासिर कुरैशी पहलवान ने आठ मिनट में ही कर्मा पहलवान को चित कर दिया। वहीं नासिर के कुश्ती में जीतने के बाद लोगों ने उन्हें कंधों पर उठाकर सम्मानित किया। जिसके बाद अखाड़ा कमेटी की ओर से विजेता पहलवान नासिर को एक बुलेट मोटरसाइकिल, गदा और अन्य इनाम देकर सम्मानित किया। बताया गया है कि नासिर कुरैशी एयर फोर्स में भी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अखाड़े में जावेद व अर्जुन के बीच कुश्ती हुई। जिसमें अर्जुन की जीत हुई। जुबेर व विवेक के बीच कुश्ती हुई, जिसमें विवेक की जीत हुई। अनस तथा फारुख के बीच हुई कुश्ती में फारुख की जीत हुई। ताहिर व मोइन के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें मोइन ने जीत हासिल की। मनदीप व बलवान गुर्जर पहलवान के बीच भी कुश्ती हुई, जिसमें बलवान गुर्जर जीते। जबरा व संदीप घोड़ा के बीच 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती हुई, जिसमें संदीप घोड़ा ने जबरा को चित कर इनाम जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें