कैराना के गांव मामौर के जंगल में पराली में आग लगाकर जलाने के सोशल मीडिया पर वायरल फोटो।
- फोटो : SHAMLI
कैराना। क्षेत्र के गांव मामौर में खेत में पराली जलाने के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
एनजीटी के आदेश पर खेतों में फसलों के अवशेष जलाने पर सख्ती से रोक लगाई हुई है। इसके बावजूद कुछ किसान अब भी चोरी-छिपे अपने खेतों में पराली जला रहे हैं। बुधवार शाम सोशल मीडिया पर खेतों में पराली जलाने के फोटो वायरल हो गए। यह घटना मामौर गांव की बताई जा रही है। तहसीलदार प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराएंगे। यदि पराली जलाई गई है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।