फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्टों ने काला फीता बांधकर किया कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फार्मासिस्टों ने काला फीता बांधकर किया कार्य
विज्ञापन

शामली। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उप्र के प्रांतीय आह्वान पर चल रहे फार्मासिस्टाें के आंदोलन के दूसरे चरण में फार्मासिस्टों ने जिला अस्तपाल में दूसरे दिन भी काला फीता बांधकर कार्य किया।
जिला डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोएिसशन द्वारा प्रभार भत्ता बढ़ाने, नुस्खा लिखने का अधिकार देने, पदनाम फार्मेसी अधिकारी करने समेत 20 सूत्रीय मांगों को लेकर चार दिसंबर को सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया था। फार्मासिसटों ने सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम सीएमओ को ज्ञापन दिया गया था। पांच दिसंबर से आठ दिसंबर तक फार्मासिस्ट काला फीता बांधकर कार्य कर रहे हैं। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री संजीव शर्मा ने बताया कि सोमवार को जिले के सभी फार्मासिस्टों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए काला फीता बांधकर कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार विचार नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया नौ दिसंबर से 16 दिसंबर तक फार्मासिस्ट और चीफ फार्मासिस्ट सुबह दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे, जिसमें आकस्मिक सेवाएं और पोस्टमार्टम सेवाएं बाधित नहीं होगी। इसके बाद भी मांगों पर विचार नहीं किया जाता तो कार्य बहिष्कार और अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें