फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सड़क पर स्कूटी फिसलने से दिव्यांग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। अलीपुर रोड पर बिखरी रोड़ी के कारण स्कूटी फिसलने से एक दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई। बुधवार रात करीब आठ बजे गांव जहानपुरा निवासी साबिर (45) कैराना से अपने गांव लौट रहा था। तभी यह हादसा हुआ। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

हादसे में साबिर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
साबिर दिव्यांग था। वह कैराना में मुख्य मार्ग पर सीओ कार्यालय के निकट अपने भाई सरवर के साथ फर्नीचर की दुकान पर काम करता था। वह अपने छह भाइयों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। उसकी तीन बहनें भी हैं। जांच अधिकारी उप निरीक्षक दुर्गपाल सिंह ने बताया कि परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें