फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बलवा उपरिगामी पुल और बाईपास हाइटेंशन तार बदलने की नही मिल रही है अनुमति

विज्ञापन
बलवा ऊपरी गामी पुल और बाईपास से गुजरती हाईटेंशन बिजली की लाइन: फोटो संवाद
विज्ञापन
- एक माह से कार्य अनुमति लिए पत्रावली पावर कारपोरेशन ट्रांसमिशन कार्यालय मेंं है लंबित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बलवा उपरिगामी पुल और बाईपास के ऊपर से गुजर रही 125- 125 केवी की तीन विद्युत हाइटेंशन तार लाइन की खंभों की फांउडेशन तैयार होने के बाद पावर कारपोरेशन ट्रांसमिशन के अफसर कार्य शुरू करने की अनुमति नही दे रहे हैं। पिछले एक माह से कार्य अनुमति की पत्रावली पावर कारपोरेशन ट्रांसमिशन कंडेला बिजलीघर कार्यालय में लंबित पड़ी है।
दिल्ली- शामली, सहारनपुर का बलवा से लेकर सिंभालका, सेहटा, और शामली तहसील के पास से होकर सहारनपुर रोड पर साईधाम मंदिर के पास मिल रहा है। शामली बाईपास और सेहटा, सिंभालका का उपरिगामी पुल पिछले छह माह से ज्यादा समय तैयार है। लेकिन पुल के पास 125 केवी की दाे और 120 केवी की एक लाइन गुजरने से पुल और बाईपास की एप्रोच रोड का कार्य प्रभावित हो रहा है। इस हाइटेंशन लाइन हटाने के लिए जीएसटी समेत धनराशि पावर कारपोरेशन ट्रांसमिशन को एनएचएआई की ओर से जमा होने के बाद नये खंभों की फाउंडेशन तैयार करने की अनुमति निर्माण एजेंसी को मिली थी।
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मेनेजर जितेंद्र बालियान ने बताया कि लाइन शिफ्टिंग के लिए निर्माण एजेंसी की ओर से खंभों की फाउंडेशन तैयार करने के बाद आगे कार्य करने की अनुमति के लिए पावर कारपोरेशन ट्रांसमिशन के अधीक्षण अभियंता के यहां एक माह पूर्व पत्रावली भेजी थी। एक माह से पत्रावली एनएचएआई बागपत इकाई को नही मिली है। कार्य अनुमति न मिलने से हाईवे और बाईपास की निर्माण का कार्य प्रभावित हो रहा है।
दूसरी ओर मुजफ्फरनगर के पावर कारपोरेशन ट्रांसमिशन के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि 15 दिन पूर्व पावर कारपोरेशन विभाग के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उनके कार्यालय में पत्रावली लेकर अनुमति के लिए आए थे। उन्होंने अपना कार्य करके पत्रावली स्वीकृति के बाद भेज दी है। कंडेला 220 बिजलीघर पावर कारपोरेशन ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार सिंंह का कहना है कि बलवा उपरिगामी ओर बाईपास की हाइटेंशन लाइन के खंभों पर लोड चल रहा है। अनुमति के लिए एनएचएआई बागपत और निर्माण एजेंसी को पैरवी करनी होगी।
बैठक बुलाकर होगी समीक्षा
एडीएम संतोष कुमार सिंह का कहना है कि एनएचएआई, निर्माण एजेंसी और पावर कॉरपोरेशन ट्रांसमिशन के अफसरों की संयुक्त बैठक बुलाकर हाइटेंशन तार लाइन फाउंडेशन से आगे की अनुमति दिलाने के लिए की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन........
बलवा उपरिगामी एवं बाईपास का निर्माण कार्य पूरा हो सके, इसके लिए शीघ्र बैठक बुलाकर हाइटेंशन लाइन शिफ्टिंग और पोल तैयार कराया जाएगा। जिससे बलवा बाईपास चालू करके शामली को जाम से मुक्ति दिलाई जाएगी। - रविंद्र सिंह डीएम शामली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें