फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल

Mon, 20 May 2024 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली गर्मी में गुजरती महिलाएं
विज्ञापन
शामली। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है। लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी के कारण लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। दोपहर के समय बाजार व सड़के सूनी पड़ जाती है। लगातार तीसरे दिन भी दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस स्थिर बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में रात के न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस में भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जिले में भीषण गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल बना है। रविवार को भी सुबह से ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई। दिन निकलते ही सूर्यदेव गर्म हो जाते हैं। गर्मी के साथ ही सुबह से ही गर्म हवा लू चलने लगती है। दोपहर तक हाल ये हो गया कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़ों से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गर्मी व उमस के कारण लोगों का गला बार-बार सूख रहा है।
लोग गला तर करने के लिए पानी व अन्य ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। गर्मी के चलते मौसमी फल ककड़ी, तरबूज, खीरा, खरबूजा, बेल के जूस आदि की मांग बढ़ गई है। गर्मी से बचने के लिए लोग सिर व मुंह पर कपड़ा बांधकर घर से बाहर निकल रहे हैं। दुपहिया वाहन चालक भी शरीर को ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनकर और सिर व मुंह को कपड़े से ढककर निकल रहे हैं। जिले के तापमान की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पिछले तीन दिन से स्थिर बना हुआ है। रात का न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे में कोई बदलाव न होने के कारण 28 डिग्री सेल्सियस बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें