शामली धूप से बचने के लिए कपड़ा लपेटकर गुजरती युक्तियां
- फोटो : SHAMLI
चिलचिलाती धूप से परेशान रहे लोग
शामली। जनपद में लोग चिलचिलाती गर्मी में परेशान रहे। लोग गर्मी से बचने के लिए कहीं छाते का सहारा ले रहे हैं तो कोई सिर और मुंह को कपड़े ढक रहा है। हवा न चलने के कारण गर्मी के कारण लोग पसीने से तर होते रहे।
जून में तापमान बढ़ने से गर्मी भी बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान स्थिर रहा। बुधवार की तरह ही बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रात के तापमान में एक डिग्री की वृद्धि होकर 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हवा न चलने से और उमस बनी रहने से लोगों को गर्मी का असर ज्यादा रहा। सुबह से ही तेज धूप खिल गई थी। सूरज चढ़ने के साथ ही पारा भी चढ़ता गया। गर्मी से बचने के लिए लोग शहर में कहीं पर छाता लेकर निकले तो कहीं पर मुंह और सिर पर कपड़ा ढककर गर्मी से राहत पाने की कोशिश की। बाजार से लेकर सड़कों पर दोपहिया वाहन चालक भी लोगों ने गर्मी से बचने के लिए सिर पर कपड़ा बांधकर जाते हुए नजर आए। दोपहर में 12 बजे के बाद बाजार में भी लोगों की आवाजाही कम रहने से सूनापन छाया रहा। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में रहे और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले।