फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से पेयजलापूर्ति ठप रहने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से पेयजलापूर्ति ठप रहने से लोग परेशान
विज्ञापन

झिंझाना। कस्बे में तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से पानी की किल्लत बनी है। पानी नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। उन्होंने नगर पंचायत के प्रति रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार से लेकर रविवार तक भी कस्बे मेें पीने के पानी की सप्लाई नहीं हाने से लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। गली मोहल्लंो में लगे अधिकांश सरकारी नल खराब हैं, जिनसे पानी नहीं निकल रहा है। एक दो हैंडपंप से पानी आ रहा है। कस्बे में 14 वार्ड में नगरपंचायत की दो नलकूप से पेयजलापूर्ति की जाती है। कस्बे के सुशील शर्मा, मुकेश जैन, खुर्शीद आलम, मनीष गर्ग, गुड्डू गुप्ता, बिल्लू शर्मा, टिल्लू शर्मा, ललित नामदेव आदि ने बताया की तीन दिन से घरों में पीने के पानी की सप्लाई बंद है, जिससे परेशानी हो रही है। इस बारे में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पानी सप्लाई करने वाली नलकूप की विद्युत मोटरें फुंक गई है। उन्हें रिपेयर कराने के लिए भेजा हुआ है। लॉक डाउन के चलते मरम्मत होने में समय लग रहा है। नई मोटर लाने की भी व्यवस्था की जा रही है। जल्दी ही पानी की सप्लाई कस्बे में सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें