फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी पी रहे दंगा पीड़ित लोग

Mon, 17 Apr 2017 12:08 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
problem - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। गांव जिड़ाना में हैंडपंप से पीने योग्य पानी नहीं आने के कारण ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट गहराने     लगा है। ग्रामीणों नेे जिलाधिकारी     से इस समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग है।  
विज्ञापन


2013 के सांप्रदायिक दंगे के बाद सैकड़ों लोगों ने क्षेत्र के गांव जिड़ाना में अपने मकान बनाकर रहना     शुरू किया था। जल निगम ने इन लोगों के लिए बस्ती में एक हैंडपंप लगवाया था। इस हैंडपंप से महीनों से गंदा पानी निकल रहा है।       गंदा पानी पीने से बस्ती के आधा दर्जन से ज्यादा लोग बीमारी की चपेट में आ गए हैं।

बस्ती में सरकारी हैंडपंप के अलावा कोई अन्य हैंडपंप न होने के कारण बस्ती के लोगों को हैंडपंप   से निकल रहे गंदे पानी को ही पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बस्ती के लोगों का आरोप है        कि मामले की शिकायत जल   निगम के अधिकारियों से करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं   हो पाया रहा है।  बस्ती के लोगों ने जिलाधिकारी सुजीत कुमार को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो अधिकारियों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की जाएगी और आंदोलन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें