फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लू के थपेड़ों से लोग बेहाल, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Sat, 08 Jun 2024 03:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली धूप में कपडा ढक कर जाती छात्रा
विज्ञापन
शामली। जिले में पिछले 24 घंटे में तापमान बढ़ने पर भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़ों से लोगों हाल बेहाल रहे। पिछले 24 घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस और रात के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी के चलते दोपहर में बाजार व सड़कें सुनसान नजर आई।
विज्ञापन

दो दिन पहले जिले में धूल भरी आंधी के चलने और हल्की बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव आया था। इसके चलते तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। बृहस्पतिवार की रात को भी तेज हवा चली, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। शुक्रवार सुबह को आसमान से बादल छंटने से तेज चिलचिलाती धूप निकली। इसके बाद आठ बजे से ही गर्म हवा चलनी शुरू हो गई।
दोपहर को सूरज की तपिश से लोगों का हाल बेहाल रहा। इसके चलते बाजारों व सड़कों पर लोग घर से कम निकलने से सूनापन छाया रहा। शाम को पांच बजे के बाद ही लोग घर से बाहर निकले और बाजारों में चहल पहल नजर आई। पिछले 24 घंटे में जिले के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने पर 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात का न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें