शामली। भैंसवाल गांव में कश्यप बिरादरी के लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रो. सुधीर पंवार ने अपने आवास पर पार्टी की टोपी एवं पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा में पिछड़ों और अनुसूचित जाति के लोगों का कोई भविष्य नहीं है, वहां पर वो कवल सत्ता प्राप्ति का साधन है। उन्होंने उस्मानपुर गांव से आए 105 वर्षीय मूलचंद कश्यप को सपा की लाल टोपी एवं पटका पहना कर सदस्य बनाया। शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सुधीर पंवार ने कहा कि समाजवादी पार्टी में पिछड़ों को सरकार में हिस्सेदारी दी जाती है। सदस्यता लेने वालों में प्रमोद कश्यप, आदेश कश्यप, अंकुर कश्यप, राम गोपाल कश्यप, नरेश कश्यप. अमित कश्यप, शौराज कश्यप, जयपाल सिंह कश्यप, नरेश कश्यप मौजूद रहे।